संदर्भ सेवा
यह पुस्तकालय अल्पकालिक तथा दीर्घकालिक दोनों प्रकार की संदर्भ सेवाएँ प्रदान करता है। अल्पकालिक संदर्भ सेवा के अंतर्गत पुस्तकालय के उपयोग संबंधी मार्गदर्शन, विशिष्ट साहित्य की खोज में सहायता तथा तथ्यपरक सूचना उपलब्ध कराना सम्मिलित है। दीर्घकालिक संदर्भ सेवा के अंतर्गत विशेष अनुरोध पर विषयवार ग्रंथसूची तथा अध्ययन-सूची तैयार करना शामिल है।
ऋण सेवा
वैध सदस्यता कार्डधारकों को पुस्तकें, पत्रिकाएँ तथा अन्य प्रकाशन (उनकी प्रकृति के अनुसार) निर्धारित अवधि के लिए उनकी पात्रता के अनुरूप जारी किए जाते हैं।
अंतर-पुस्तकालय ऋण सेवा
यह पुस्तकालय, सम्पूर्ण भारत के अन्य पुस्तकालयों से अंतर-पुस्तकालय ऋण के आधार पर प्रकाशनों का आदान-प्रदान करता है। यह सुविधा केवल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों तक सीमित है।
परामर्श सेवा
पुनरुत्पादन सेवा
सामयिक अभिज्ञता सेवा
एसडीआई सेवा












