×

सीएसआईआर–भारतीय पेट्रोलियम संस्थान

CSIR–Indian Institute of Petroleum

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

Ministry of Science & Technology

आईआईपी में आपका स्वागत है।

Welcome to IIP

वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
Select your Preferred Language to Enter the Website

निर्गमन एवं अभिगम – Knowledge Resource Centre
9 सितंबर 2026 3:01 PM
Screen Reader Access
  • Decrease Text Size Normal Text SizeIncrease Text Size
  • Black Theme
  • Default Theme
  • Red Theme
  • Green Theme
  • Orange Theme
  • English
  • Hindi
Search
Search
  • Contact us
  • Tenders
  • Reach Us
  • Recruitment

निर्गमन एवं अभिगम

किसी भी पुस्तक, पत्रिका, विनिर्देश, प्रतिवेदन अथवा अन्य दस्तावेज़ को पुस्तकालय के स्टॉक में दर्ज किए बिना तथा उसका वर्गीकरण एवं सूचीकरण किए बिना जारी नहीं किया जाएगा। 

 

सभी नई पुस्तकों को वर्गीकरण एवं सूचीकरण के एक सप्ताह तक ‘नवीन संग्रह’ में प्रदर्शित किया जाएगा, तदुपरांत ही इन्हें जारी किया जाएगा। पुस्तकालय सामग्री केवल वैध पुस्तकालय सदस्यता कार्ड धारकों को ही जारी की जाएगी। उपयोगकर्ताओं को अपना निर्गमन कार्ड सुरक्षित रखना चाहिए। यदि कार्ड खो जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुस्तकालय को देना अनिवार्य होगा। डुप्लीकेट कार्ड ₹5/- का निर्धारित शुल्क जमा करने पर जारी किया जाएगा। 

 

प्रत्येक सदस्य को एक बार में जारी की जाने वाली पुस्तकों की अधिकतम संख्या

सदस्य-वर्ग पुस्तकों की संख्या
वैज्ञानिक एवं अधिकारी 5
अन्य कर्मचारी 3

पुस्तकें अधिकतम 30 दिन के लिए जारी की जाएंगी।

संस्थान के सभी कर्मचारियों तथा संस्थान के वास्तविक प्रशिक्षुओं को पुस्तकालय की पूर्ण ओपन एक्सेस सुविधा उपलब्ध है। बाहरी आगंतुक एवं शोधार्थी भी ओपन एक्सेस प्रणाली का उपयोग कर सकते हैं, परंतु इसके लिए पूर्वानुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा। ‘R’ (Reference) चिह्नित संदर्भ ग्रंथ पुस्तक रैक की प्रथम दो पंक्तियों में रखे गए हैं। ये पुस्तकें जारी नहीं की जाएँगी, बल्कि इनका अध्ययन केवल पुस्तकालय परिसर में ही किया जा सकेगा। 

 



No wpWBot Theme Found!

X
wpChatIcon