×

सीएसआईआर–भारतीय पेट्रोलियम संस्थान

CSIR–Indian Institute of Petroleum

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

Ministry of Science & Technology

आईआईपी में आपका स्वागत है।

Welcome to IIP

वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
Select your Preferred Language to Enter the Website

संस्थान गान – वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद

संस्थान गान

मेरे देश का गौरव है जो, है भारत माता की शान
उच्‍च शोध के हेतु समर्पित, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान…..टेक

सी एस आइ आर में है विशिष्‍ट जो, गौरवशाली यह संस्थान
बसा हुआ है देव-भूमि में, लक्ष्‍य महज इसका विज्ञान
जन्‍म साठ में लेकर इसने, विश्‍व-पटल पर दी पहचान
ऊर्जा, ईंधन या कि परिष्‍करण, सबमें इसकी अपनी शान
मेरे देश का गौरव है जो, है भारत माता की शान
उच्‍च शोध के हेतु समर्पित, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान….टेक

प्रौद्योगिकी विकास पर इसको, मिले श्रेष्‍ठ बहुविध सम्‍मान
तेल जगत को दे प्रशिक्षण, करता यह अविरल अवदान
हाइड्रोकार्बन में यह करता, नव-स्‍त्रोतों का अनुसंधान
रहे नियंत्रित ताप धरा का, इसका भी रखता है ध्‍यान
मेरे देश का गौरव है जो, है भारत माता की शान
उच्‍च शोध के हेतु समर्पित, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान….टेक