×

सीएसआईआर–भारतीय पेट्रोलियम संस्थान

CSIR–Indian Institute of Petroleum

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

Ministry of Science & Technology

आईआईपी में आपका स्वागत है।

Welcome to IIP

वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
Select your Preferred Language to Enter the Website

सामुदायिक केंद्र – वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद

सामुदायिक केंद्र

ccआजकल दैनिक जीवन की इस दौड़भाग में प्रत्येक व्यक्ति विश्राम एवं मनोरंजन के कुछ पल चाहता है और हमारे संस्थान-परिसर का सामुदायिक केंद्र इस के लिए एक उपयुक्त स्थान है. यह एक स्वतंत्र और केंद्रीय निकाय है तथा इसके प्रबंधन का कार्य संस्थान के चयनित सदस्यों के द्वारा नियमानुसार किया जाता है.

इस केंद्र में कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए कई प्रकार की खेल एवं मनोरंजन की सुविधायें उपलब्ध हैं. इस केंद्र में कई इनडोर खेल सुविधायें भी हैं, जैसे कि कैरम, शतरंज तथा टेबल-टेनिस. इस केंद्र में बच्चों के लिए एक छोटा सा पुस्तकालय भी है. यह केंद्र परिसर के बच्चों के लिए समय-समय पर खेल, प्रश्नोत्तरी तथा चित्रकला सम्बंधी प्रतियोगिताएं भी आयोजित करता है. इस परिसर के निवासी इन सभी कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं तथा इससे उनमें सामुदायिक प्रगाढ़ता बढ़ती है.