रसायन तथा पदार्थ विज्ञान प्रभाग

हम पेट्रोकेमिकल्स, ऊर्जा और पर्यावरण क्षेत्रों के लिए तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने हेतु विविध प्रकार की सामग्रियों (Materials) और रसायनों (Chemicals) पर मौलिक एवं अनुप्रयुक्त अनुसंधान में सक्रिय रूप से संलग्न हैं। CMSD की अनुसंधान गतिविधियों को उद्योगों, सरकारी वित्त पोषण एजेंसियों, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोगी संगठनों तथा संस्थानों से प्राप्त अनेक प्रायोजित परियोजनाओं का समर्थन प्राप्त है।

CMSD का अनुसंधान एवं विकास (R&D) कार्य मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों पर केंद्रित है:

  • अंतर्विषयक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अत्याधुनिक सामग्रियों (Materials) और रसायनों (Chemicals) का डिजाइन एवं संश्लेषण करना।
  • पेट्रोकेमिकल्स, ऊर्जा और पर्यावरण क्षेत्रों के लिए लागत-प्रभावी प्रक्रियाओं एवं उत्पादों का विकास करना।
  • कम-मूल्य वाली रिफाइनरी धाराओं (Refinery Streams) के साथ-साथ नवीकरणीय संसाधनों से प्राप्त पेट्रोकेमिकल्स के लिए प्रक्रिया विकास करना।
  • पॉलिमेरिक कंपोजिट्स सहित हरित (Green) एवं स्मार्ट सामग्रियों का उपयोग एवं विकास करना।

हम पेट्रोकेमिकल्स, लुब्रिकेंट्स एवं एडिटिव्स, संक्षारण (Corrosion), पॉलिमेरिक एवं कार्यात्मक सामग्रियों (Polymeric & Functional Materials), फोटोकैटेलिसिस (Photocatalysis), समांगी उत्प्रेरण (Homogeneous Catalysis) तथा जल उपचार/शोधन (Water Remediation) से संबंधित अनुप्रयोगों के लिए तकनीकी समाधान एवं सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

डॉ॰  सुदीप कु॰ गांगुली

मुख्य वैज्ञानिक

ईमेल : sudip.ganguly@csir.res.in

दूरभाष : +91 135-2525937/799

 

 

 

अनुसंधान क्षेत्र / Research Areas

  • हल्के ओलेफिन (C₂–C₄) के उत्पादन के लिए वैकल्पिक प्रक्रियाओं का विकास
  • पेट्रोकेमिकल कार्गो पाइपलाइनों के लिए संक्षारण अवरोधक
  • ग्राफीन और आयनिक द्रवों पर आधारित पतली फिल्म स्नेहन
  • CO₂ का ईंधन और रसायनों में प्रकाश-उत्प्रेरित रूपांतरण
  • हाइड्रोकार्बन हैंडलिंग उपकरणों/पाइपलाइनों के संक्षारण नियंत्रण के उपाय
  • सतह-सक्रिय योजक: घर्षण एवं घिसाव संशोधक, संक्षारण अवरोधक, सर्फेक्टेंट आदि
  • ईंधन और स्नेहक (लुब्रिकेंट्स) के लिए विशेष योजक
  • जल शुद्धिकरण और तेल पृथक्करण के लिए 3D संरचनात्मक एरोजेल
  • पॉलिमर-आधारित योजक एवं कंपोजिट पदार्थ
  • कार्बन डाइऑक्साइड से व्युत्पन्न कार्य-विशिष्ट पॉलिमर
 

Content Not available For the sake of viewer convenience, the content is shown below in the alternative language. You may click the link to switch the active language.